साईंखेड़ा-विकासखंड स्तर पर आज दिनांक 19जून2025 से 21जून2025 तक तीन दिवसीय होने वाले एफ एल एन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ जिसमें प्रथम दिवसीय पूजन स्तुति वंदन के बाद सत्रारम्भ हुआ।
जिसमें सभी ने सहभागिता प्रदान की।
उक्त अवसर पर उपस्थित होकर संदीप स्थापक बी आर सी,
मनीराम मेहरा बी ए सी,पवन राजौरिया,आदि ने प्रशिक्षण की उपयोगिता और किस तरह से बच्चों के बीच आसान एवं सरल विधि से शिक्षक सीखेंगे और सिखाने का कार्य करेंगे।
कक्ष क्रमांक 1 में गणित एम टी संजय अवस्थी व राकेश मेहरा ने बहुत ही बारीकी से उक्त विषयवस्तु से सभी को अवगत कराया।
कक्ष क्रमांक 2 में एम टी सुनील श्रीवास,रामगोपाल श्रीवास आदि ने भी बहुत रोचक तरीके से सहजतापूर्ण सभी को एफ एल एन की कार्यविधि और विषय भाषा को समझाया।
