पुलिस में आयोजित किए गए समर कैंप का हुआ समापन




पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 5 से 16 साल तक के बच्चों एवं महिलाओं हेतु पुलिस लाईन, नरसिंहपुर में समर कैंप का आयोजन किया था, जो दिनॉक 10-05-2025 से प्रारंभ होकर आज दिनांक 18.06.2025 को समापन किया गया।


             आयोजित समर कैंप के दौरान बच्चों को नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, स्पोर्टस एवं ब्राईटर माईन्ड कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया उक्त प्रशिक्षण देने हेतु जिला एवं खेल विभाग एवं अन्य निजी संस्थानों के प्रशिक्षकों को रखा गया था। इसके साथ-साथ पुलिस परिवार की महिलाओं को व्यूटी पार्लर कोर्स के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किये गये।


               समर कैंप के समापन के दौरान कलेक्टर, नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, अति. पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर एसडीओपी, गाडरवारा, रक्षित निरीक्षक, प्रभारी कंट्रोल रूम, प्रशिक्षक रचित राजपूत, श्रीमति वंदना नेमा, सुश्री रश्मि मेहरा, सुश्री रितु परमार एवं श्रीमति मोक्षा नेमा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.